शैली देहरादून- शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू देहरादून आ रहे हैं। देहरादून में उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू भारत पैट्रोलियम संस्थान में ICFAI विश्वविद्यालय के दिक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में राज्यपाल के के पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहेगें। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था कों लेकर पुलिस द्वारा मिनट टू मिनट रिहलसरभी कर ली गई है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इस दौरे को लेकर 4 एसपी लेवल के अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में 300 सैनिकों को तैनात किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाए रोड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जिसकों लेकर ट्रैफिक रूट भी तैयार कर लिया गया है।



