शैली श्रीवास्तव- हिन्दू धर्म में श्रावण महीने का खास महत्व है, इस महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है,् ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में सोमवार को व्रत रखने और भगवान शंकर की पूजा करने वाले व्यक्ति को मनवांछित जीवनसाथी प्राप्त होता है और जीवन में सुख.समृद्धि भी बढ़ती है,् विवाहित औरतें यदि श्रावण महीने का सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शंकर सौभाग्य का वरदान देते हैं।
बहुत से लोग सावन के महीने में आने वाले पहले सोमवार से ही 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं। सावन महीने की एक बात और खास है कि इस महीने में मंगलवार का व्रत भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती के लिए किया जाता है। श्रावण के महीने में किए जाने वाले मंगलवार व्रत को मंगला गौरी व्रत कहा जाता है। यह व्रत करने वाली स्त्रियों की मंगला गौरी सभी मनोकामनायें पूर्ण करती है।

कब से शुरू हो रहा है सावन
इस बार श्रावण का महीना 28 जुलाई से आरम्भ होने जा रहा है जो 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। पिछली बार सावन का महीना 10 जुलाई को ही आ गया था और समापन 7 अगस्त को हुआ था जिसके कारण केवल 29 दिन का ही सावन महीना रहा था। मान्यता है कि सावन के सोमवार में व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख.समृद्धि आती है। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे आइए जानते हैं श्रावण सोमवार की प्रमुख तारीखें।
महत्वपूर्ण तिथियां-
28 जुलाई 2018- श्रावण मास शुरू, पहला दिन
30 जुलाई 2018- श्रावण का पहला सोमवार व्रत
06 अगस्त 2018- श्रावण का दूसरा सोमवार व्रत
13 अगस्त 2018- श्रावण का तिसरा सोमवार व्रत और हरियाली तीज
20 अगस्त 2018- श्रावण का चैथा सोमवार व्रत
26 अगस्त 2018- सावन माह का अंतिम दिन
