Homeअध्यात्मयह 5 चीजों से माता लक्ष्मी हमेशा रहती है प्रसन्न, घर पर...

यह 5 चीजों से माता लक्ष्मी हमेशा रहती है प्रसन्न, घर पर जरूर रखें इनमे से कोई 1 चीज, नहीं होगी धन की कमी ! पढ़िए और शेयर कीजिए

जिस घर में मां लक्ष्मी वास करती हो उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती। कहा जाता है कि अगर मां लक्ष्मी से जुड़ी चीजें आप अपने घर में रखेंगे तो वह हमेशा आपसे खुश रहेंगी। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे तो आप भी ये चीजें घर ले आए।

पीली कौड़ियां


कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को कौड़ियां प्रिय हैं। हमेशा अपने घर में पीली कौड़ियां जरूर रखें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजन करते हुए इन्हें जरूर रखें। पूजा के समाप्त होने के बाद इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। घर में इन्हें रखने से कभी भी धन की हानि नहीं होती है।

एकाक्षी नारियल


मां लक्ष्मी की पूजा करते समय हमेशा एकाक्षी नारियल जरूर रखें। यह भी उन्हें बहुत प्रिय होता है। पूजा में इसे रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है।

 

कमल के बीज


कमल के फूल पर मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं इसलिए कमल का फूल, कमल के बीज और कमल गट्टे की माला को पूजा घर में रखकर इसकी पूजा करनी चाहिए।

माता लक्ष्मी की चरण पादुका


घर में मां लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुका जरूर रखें। कहा जाता है कि जिस घर में चरण पादुका रखते है वहां मां लक्ष्मी निवास करती है। घर में लक्ष्मी के चरण पादुका उस दिशा में लगाएं जहां आप घर में पैसा रखते हैं।

आंवले का वृक्ष


कहा जाता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। विष्णु जी को यह वृक्ष बहुत प्रिय है। आंवले की पूजा करने और घर में रखने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न रहती हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments