Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान ! अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में होगी झमाझम बारिश, सतर्क...

सावधान ! अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में होगी झमाझम बारिश, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!


देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहे हैं। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे में झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से तो राहत मिलेगी ही फसलों और पेड़ पौधों के लिए यह बारिश लाभकारी साबित होगी।
उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगर के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान घटेगा। वर्षा के कारण तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे रहेगा। गढ़वाल के साथ-साथ अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पिछले तीन दिनों से राजधानी देहरादून समेत घाटी के क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है। चटक धूप के कारण गर्मी बढ़ी है।
पिछले 48 घंटे में दून के अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.8 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी में भी बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को मसूरी का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.6 और 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में मानसून सक्रिय होने के कुछ समय बाद उसके रूट में परिवर्तन देखा गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून फुट हिमालयी क्षेत्र की ओर रुख कर गया। गुरुवार तक उत्तराखंड में फिर मानसून की बारिश होगी। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में नौ एवं 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना बन रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular