
मेष : आज शुरु की जाने वाली यात्रा आरामदायक और अवरोध रहित साबित होने वाली है । मार्केटिंग और सेल्स में काम करने वालों के लिए आज का दिन साकारात्मक रहने की संभावना है। आमदनी अच्छे रहने के संकेत हैं। खान पान में परहेज कर आप तंदरुस्त और उर्जावान बने रह सकते हैं ।
वृष : आप में से कुछ लोग घर के किसी सदस्य की शादी के आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं ।घरेलू मोर्चे पर किसी मेहमान का आगमन काफी खुशनुमा साबित होने की संभावना है ।बढता बजट आपको वित्तीय संकट में डाल सकता है । किसी चीज की अति आपके स्वास्थ पर बुरा असर करेगा।
मिथुन : आप में से कुछ लोग घर के शादीयोग्य सदस्य के लिए जोङीदार ढूंढने में व्यस्त रह सकते हैं। सिर्फ फिटनेस क्लास जाने से बात नहीं बनने वाली है ,व्यायाम के साथ साथ आहार पर भी ध्यान दे सकते हैं । गृहणियां रोजमर्रा के जीवन से उकता कर कहीं घूमने जाना का मन बना रही हैं ,लेकिन बात बनने में समय लगने की संभावना है।
कर्क : वित्तीय मामले में किसी तरह की समस्या आने के अंदरुनी एहसास के कारण आप अपनी नजर चौकन्नी रख सकते हैं । रोमांटिक मोर्चे पर मौसम प्रतिकूल रहने की संभावना है। किसी के रोमांचक साथ की बदौलत यात्रा की दूरी के एहसास से बच सकते हैं।
सिंह : प्यार जताने के लिए किया गया आपका अत्यधिक प्रयास संदेहास्पद नजर आ सकता है । आपकी लापरवाही के कारण बङी गलती को टालने में मुश्किल आ सकती है ।जीवनसाथी के किसी मांग को भूलना आपके लिए मंहगा साबित होने की संभावना है ।वित्तीय मोर्चे पर सावधानी रखने की जरुरत है।
कन्या : शैक्षणिक मोर्चे पर आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरुरत है। आपका वरिष्ठ आपको उस काम की जिम्मेदारी दुबारा सौंप सकता है, जिसे आपने पहले इंकार कर दिया था ।वर्तमान में आपको अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने की जरुरत है।
तुला : आर्थिक मोर्चे पर आ रही समस्या दूर होने की संभावना है ।नए व्यापार से जल्द ही फायदा मिलना शुरु होने के संकेत हैं ।कोई प्रिय करीबी आपके साथ रहने के लिए आ सकता है ,जिससे आप उत्साहित महसूस करेंगे ।आप जिसे प्यार करते हैं उसके साथ व्यवहारिक दूरी आपके रोमांटिक प्रयासों को विफल कर सकता है।
वृश्चिक : आज अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिताने का सुनहरा मौका मिलने की संभावना है। पिकनिक या कहीं पर्यटन के लिए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पेशेवर मोर्चे पर मनाया जाने वाला उत्सव ठंडे बस्ते में जा सकता है। भरपाई की नियत से की जाने वाली नौकरी अमुमान से ज्यादा मंहगी साबित होने की संभावना है।
धनु : घरेलू मोर्चे पर शांति और खुशहाली बनी रहेगी ।आर्थिक मोर्चे पर खुद को पहले से अधिक सुरक्षित पाने की संभावना है । अपने प्रयास के बदौलत आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा ,आप अन्य लोगों से भी फिटनेस का मंत्र साझा कर सकते हैं।
मकर : स्टॉक और शेयर का काम करने वालों को बङा मुनाफा होने के संकेत हैं। मौसमी बिमारी से परेशान लोग राहत महसूस कर सकते हैं ।आप अपने दोस्तों में मशहूर हो सकते हैं ।रोमांटिक मोर्चे पर जो आपके पहले से पसंद करता है, अब उसके इजहार करने की संभावना है।
कुंभ :आपके पास दूसरों को तृप्त करने के लिए बहुत कुछ होगा जिससे आप लोगों के दंग कर सकते हैं । पारंपरिक समारोह में शामिल होकर परिवारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी ।आप में से कुछ लोग फिटनेस के तरफ आकर्षित हो सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर असहजता नुकसानजायक साबित हो सकता है।
मीन : आप में से कुछ लोग घर को नया रुप देने की योजना पर विचार कर सकते हैं । शादीशुदा जोङों के जीवन में भरपुर रोमांच बना रहेगा । घर में शांति रहने से आप सुकून महसूस कर सकते हैं । समाजिक मोर्चे पर आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, जिससे आपकी अच्छी छवि बनने की संभावना है।



