Homeअध्यात्मअगर आपके पास पैसों की कमी है और परेशान है तो सोने...

अगर आपके पास पैसों की कमी है और परेशान है तो सोने से पहले करें यह उपाय, दूर होगी हर परेशानी! पढ़िए और शेयर कीजिए

इस धरती पर कोई अमरी है तो कोई गरीब। पता नहीं कब किसका बुरा समय आ जाए। जीवन में हम सभी को सुख-दुख सहना होता है। हम सभी चाहते हैं कि, हमारे पास पैसा रहे। पर आज जितनी आमदनी है उससे ज्यादा खर्चा। पैसे हैं कि टिकते नहीं है। सैलेरी आती है और महीने के आखिरी तक खत्म हो जाती है।
शास्त्रों के अनुसार, हर ग्रह नक्षत्र का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। जो कभी अच्छा तो कभी बुरा होता है। बुरा असर होने पर हमारे परिवार पर निगेटिव असर पड़ता है। परिवार के सदस्यों की तबियत खराब होने लगती है, बने काम बिगड़ने लगते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से हम कमजोर होने लगते हैं। माना जाता है कि, घर की ्त्रिरयां घर की लक्ष्मी होती हैं। वे ज्योतिष के कुछ उपाय करके इन परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं। ज्योतिष की मदद से आप अपने जीवन को संपन्न और सुखी बना सकते हैं। शास्त्रों में हर काम को करने का एक निर्धारित समय होता है। सूरज के निकलने से लेकर सूर्यास्त का समय निर्धारित है। जिसमें पाचंवे और छठे पहर को कामदेव की पत्नी रति को समर्पित किया गया है, इस समय को रात्रि माना जाता है।

करें यह उपाय

  • शास्त्रों के अनुसार रात्रि के समय कुछ उपायों को करके दरिद्रता और नकारात्मक उर्जा को दूर किया जा सकता है।
  • घर के मंदिर या पूजा स्थल पर रात में दिया जलाने पर घऱ में लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी का कृपा सदैव बनी रहती है औऱ पैसों की कमी नहीं रहती है।
  • घऱ के बेडरूम में कपूर जलाने से तनाव और लड़ाई झगड़े दूर होते हैं। अगर पति पत्नी के संबंध अच्छे नहीं हैं तो कपूर जलाने से नाकारात्मकता दूर होती है और संबंध मधुर होते हैं।
  • सोने से पहले देख लें कि, घर के बड़े-बुजुर्ग जैसे माता-पिता सो चुके हैं, ऐसा करने से इससे घर का वातावरण अच्छा बना रहता है।
  • सोन से पहले रात के समय घर के दक्षिण और पश्चिम के कोने में दीपक या फिर बल्ब जलाएं। जिससे पितरों का मार्ग प्रशस्त हो और घर में संपन्नता का वास हो। ऐसा करने से घऱ में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular