मेष : कोई भी बड़ा फैसला करने के पहले सोचें और किसी से सलाह लेकर ही कोई काम करें। अपने पक्ष में कोई सफाई देनी हो, तो भी उतनी ही बात करें, जितनी जरूरी हो। खुद को शांत रखें और ठंडे दिमाग से उस पर विचार करें। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कुछ पुराने दोस्त भी आज आपको मिल सकते हैं। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं।
वृष : आज आपको नजदीकी दोस्तों से सलाह करने पर आपको फायदा हो सकता है। दिन भी अच्छे से निकल जाएगा। लगभग हर मामले में आपको थोड़ा स्ट्रिक्ट रहना होगा। इससे आपके ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे। प्रेमी से मिलने की इच्छा रहेगी। किसी भी काम और फैसले को लेकर संकोच नहीं करेंगे तो ही फायदे में रहेंगे।
मिथुन : नौकरी और कारोबार में आपको अपने व्यवहार में सुधार करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा होने की संभावना है। कामकाज में सफलता मिल सकती है। ऑफिस या फील्ड में ज्यादा समय देना पड़ सकता है। किसी को कुछ कहना चाहते हैं तो साफ -साफ बात करें। भाई-बहनों की मदद भी मिल सकती है।
कर्क : अटके हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। काम-धंधे में भी कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। अपने पक्ष में कोई सफाई देनी हो, तो भी उतनी ही बात करें, जितनी जरूरी हो। खुद को शांत रखें और ठंडे दिमाग से उस पर विचार करें। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज आप कोई ऐसा स्टेप भी ले सकते हैं जिससे करियर में कुछ अच्छा हो जाएगा।
सिंह : चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। आज आप दूसरों की मदद करेंगे। रिश्तों और दोस्ती को लेकर कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। पुराने मामले सुलझाने के लिए समय सही कहा जा सकता है। दोस्त या प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप वही बात कहें, जो आपका मन कहता है। आपकी लव लाइफ में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति में सुधार लाने के विचारों को समर्थन मिल सकता है।
कन्या : वर्क प्लेस पर कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है या कोई खास बातचीत भी हो सकती है। आप कई तरह की समस्याओं से निपट लेंगे। लोग भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कुछ अनपेक्षित और अच्छी घटनाएं होने के योग हैं। उन पर आपको बारीकी से ध्यान देना चाहिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला : काफी समय से मन में छुपी कोई बात सामने आ सकती है। छोटी बातों पर ध्यान देने से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज आप कोई भी काम एकाग्रता से कर लेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार रहें। पुराने दोस्तों के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ की भी संभावना है।
वृश्चिक : मकान, जमीन-जायदाद या परिवार के मामले सुलझ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कोई पार्ट-टाइम काम भी शुरू हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। काम-धंधे में भी कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। नया मोबाइल या व्हीकल भी आज आप ले सकते हैं या ऐसी योजना बन सकती है।
धनु : आप आपका दिन भी अच्छा रहेगा। परिवार से जुड़े कई मामले दिल-दिमाग पर हावी हो सकते हैं। पारिवारिक गलतफहमी को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें आपको कुछ हद तक सफलता मिलने के भी योग हैं। पुराने विवाद और परेशानियां खत्म होने की संभावना है। किसी पुरानी बात को फिर से उठाना समझदारी नहीं है। खरीददारी हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंग
मकर : भाग-दौड़ भी बहुत रहेगी। आसपास की यात्रा हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत के योग हैं। विचार-विमर्श में आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। मन की बातें किसी से शेयर करने की इच्छा हो सकती है। कोई नया व्यक्ति आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम भी शुरू हो सकता है।
कुंभ : काम-धंधा बढ़ाने के लिए मेहनत की है, तो उसका पुरस्कार भी मिल सकता है। आज किसी समझौते पर आपकी सहमति हो सकती है। जिससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होने के योग हैं। आज आप कोई ऐसा स्टेप भी ले सकते हैं जिससे करियर में कुछ अच्छा हो जाएगा। कामकाज बढ़ सकता है। रुके हुए कामों में थोड़ी तेजी आ सकती है।
मीन : किसी बुजुर्ग से सलाह लेंगे, तो समस्या का समाधान हो सकता है। उत्सुकता के कारण नई बात सीख सकते हैं। वो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद रहेगी। किसी भी खास काम के नतीजे के लिए आपको धैर्य रखना चाहिए। समय का इंतजार करने में ही भलाई है। अपने काम पर ध्यान दें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।