Homeराज्यउत्तर प्रदेशतथाकथित तानाशाहीपूर्ण आदेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पुतला फूंका

तथाकथित तानाशाहीपूर्ण आदेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पुतला फूंका

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए तथाकथित तानाशाहीपूर्ण आरोप के विरुद्ध आम आदमी पार्टी द्वारा लैंसडोन चौक पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। दो दिन पूर्व सीएम आवास में आयोजित जनता दरबार में अपने स्थानान्तरण की माँग को लेकर आयी उत्तरकाशी जिले के नौगाँव में कार्यरत शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल निलंबन व गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये गये थे। आप नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि एक महिला शिक्षक के साथ हुयी इस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर से भाजपा व इसके नेताओं के महिला दमनकारी व महिला विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को जनता के सामने बेनकाब कर दिया है पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से दुर्गम क्षेत्र में अपनी सेवा दे रही शिक्षिका अपने पति की मृत्यु के पश्चात देहरादून में नियुक्ति माँग रही थी। आम आदमी पार्टी नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा उनके निलंबन व गिरफ़्तारी के मौखिक आदेश देना अलोकतांत्रिक है। “आप” नेताओं ने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार की तबादला नीति पैसे के आपसी लेनदेन व भ्रष्टाचार का माध्यम बन चुकी है। आप नेताओं के अनुसार उत्तराखंड की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का दावा करने वाली प्रदेश की डबल इंजन की त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार अपनी नीतियों की नाकामियों की भड़ास निरीह जनता पर निकाल रही है।आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह इस मामले को लगातार जनता तक ले जाएगी।
विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश संचालन समिति अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, मध्य दून जिलाथ्यक्ष विशाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी, कुलदीप सहदेव, पुष्पा रावत, विपिन खन्ना, विनोद बजाज, सरिता गिरी, सुधीर पन्त, मीना नागपाल, शिखा गुप्ता, राजेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, दीपक केसला, योगेश नन्दा, विंसी पांचाल, शैलेश तिवारी, रोहित कुमार, जे.सी. मिश्रा, कमल राना, पवन रावत, मंजू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments