Homeराज्यउत्तराखण्डबिजली की कड़क ने तोड़ दी इनकी शादी ...

बिजली की कड़क ने तोड़ दी इनकी शादी …

आसमान लोगों की जोड़िया बसाता है। ऐसी मान्यता है। बैर और विवाह बराबरी में ईश्वर तय करता है। लेकिन यही आसमान एक जोड़ी तोड़ने वाला साबित हुआ। हालांकि बादल, वर्षा और विरहिणी एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं लेकिन आसमान से चमकी बिजली ने जोड़ी ही तोड़ दी। यह मामला बिहार में घटा, जहां बिजली की कड़क ने शादी रोक दी और दोनों परिवार अलग-अलग हो गए।
बिहार के सारण जिले के सोनपुर थाना इलाके के गांव चित्रसेनपुर में एक लड़की का विवाह चल रहा था जहाँ पर कई रस्में भी हो चुकी थी। इसी दौरान दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसकी वजह ये है कि शादी के दो दिन पहले दूल्हे ने बताया कि उसे बिजली के कड़कने से डर लगता है जिसके बाद वो अजीब हरकतें करने लगता है। वजह जानकर सभी हैरान गए, दूल्हे के परिजन ने इसका विरोध किया तो दुल्हन ने उन पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ‘बिजली कड़कने के बाद दूल्हा ऐसा बर्ताव करने लगा जैसे वह डर रहा है। दुल्हन ने सबके सामने उसके विचित्र व्यवहार के कारण उससे शादी नहीं करने की घोषणा कर दी।’
इसके बाद अधिकारीयों ने बताया कि दुल्हन पक्ष वालों की तरफ से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि ऐसी ही कई वजहों के चलते दुल्हन ने कई बार दूल्हे से शादी करने से इंकार किया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments