
गर्मी के मौसम में खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है ,क्योंकि इस मौसम में कब क्या नुकसान कर जाए पता नहीं चलता। पानी और जूस शरीर में पानी की कमी को तो पूरा करते हैं लेकिन बीमारियों से बचाव करने में पूरी तरह सहायक नहीं होते। ऐसे में इन फल और सब्जियों का सेवन आपको गर्मी में ताजगी का एहसास करा सकता है। गर्मियों के दिनों में शरीर से ज्यादा पसीना निकलने की वजह से इलेक्ट्रोलाइट्स अनबैलेंस हो जाता है। भरपूर मात्रा में पानी न पिएं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो ड्रिहाइड्रेशन का कारण बनती है। इसलिए गर्मियों में शरीर में पानी पूर्ति समय समय पर होती रहनी चाहिए वरना डिहाइड्रेशन की वजह से आपके शरीर के पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं।
ताड़गोला फल, गर्मियों के दौरान भारत के तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है। अपनी ठंडी तासीर होने की वजह से इसे आईस एप्पल भी कहते हैं। यह शरीर को तरोताजा रखता है और गर्मी से पैदा होने वाली अनेको बीमारियां दूर रखता है। ताड़गोला में विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कल्शियम भारी मात्रा में पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के लिये बेहद जरुरी हैं।इसका स्वाद बिल्कुल ताजे नारियल की तरह होता है।
दही इसमें हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं और इससे पाचन बेहतर होता है। इसके अलावा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए गर्मियों में रोजाना दही, छाछ, लस्सी और रायता जैसी चीजों का सेवन करना बेहतर होता है।

पाइनएप्पल आप चाहे तो गर्मियों में पाइलएप्पल को भी अपनी डाइड में शामिल कर सकते है। इसमें विटामिन सी होने के साथ ही 90 प्रतिशत लिक्विड फॉर्म होता है जो आपको हाइड्रेड रखता है।
तरबूजा इसमें आपको चौंके नहीं होंगे क्योंकि तरबूज को इंग्लिश में वाटरमेलन कहा जाता है, जिसके नाम से ही साफ है कि वाटर से बना हुआ है। इसमें 91 प्रतिशत पानी पाया जाता है। जो गर्मियों में आपकी कोशिकाओं में पानी की पूर्ति करता है और आपको धूप से बचाकर आपकी रंगत बढ़ाता है।

खरबूजा गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों इस फल को खूब खाया जाता है। इसमें ना केवल कम कैलोरी होती है बल्कि भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। इसे खाने से पाचन सही रहता है और गर्मी से राहत मिलती है।
खीरा डिहाइड्रेशन और गर्मी से राहत पाने के लिए खीरा जरूर खाएं। इसमें 88 फीसदी पानी होता है। इसे नमक के साथ खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की भरपाई करने में मदद मिलती है।
गर्मियों में हरी मिर्च खाने के भी खूब फायदे है। हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट होने के अलावा पानी भरपूर मात्रा में होता है। गर्मी में हरी मिर्च खाने से कभी भी पानी की कमी नहीं होती।



