
सोमवार कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ है। बाकी 8 राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। वहीं अन्य 4 राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा।
मेष- गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती भी हो सकती है। जिसे सुधार करने का मौका आपको शायद आसानी से न मिल सके। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान हो सकता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। आपके विचारों में तेजी आ सकती है। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर भी ध्यान देना होगा।
वृष- यात्रा का कार्यक्रम बनने की संभावना है। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है। आज आप थोड़े संतोषी होने की भी कोशिश करें। आपके लिए अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई रुकावट या परेशानी आप पूरे उत्साह से सुलझा सकते हैं।
मिथुन- कोई भी फैसला करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। आप जो कहेंगे वो पूरा करने की कोशिश भी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में कोई बड़ा और खास फैसला हो सकता है। अपना मन स्पष्ट कर लें। ऑफिस का कामकाज आप बहुत व्यावहारिक ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे।
कर्क – कुछ कामों में भाग-दौड़ हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की भी संभावना है। कुछ लोगों से संबंध अच्छे होने के योग हैं। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। उतना ही काम हाथ में लें, जितना आपके लिए संभव हो।
सिंह – आज आप कुछ अच्छे फैसले भी ले सकते हैं। खुद पर कॉन्सन्ट्रेट करने से फायदा हो सकता है। खुद को समय भी देंगे। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज ही निपटाने की कोशिश करें। आप जो चाहते हैं, आज अपने व्यक्तित्व के दम पर पाने में सफल हो सकते हैं।
कन्या – आज आपकी यात्राएं बढ़ सकती हैं। गलतियां सुधारने के अच्छे मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। किसी भी सौदे के सभी पहलू देख लेने के बाद ही कोई फैसला करें। आज आप बातचीत में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। किसी बात को पूरा होने दें। कुछ कानूनी मामले भी आज निपट सकते हैं और ये आपके फेवर में हो सकते हैं। दूसरों की नकल और बुराई करने से बचें।
तुला- पार्टनरशिप में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। मन लगा कर मेहनत करेंगे। आज आप अपनी मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर समाज और परिवार दोनों के काम पूरे कर सकते हैं। खासतौर पर पैसों के मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होने की संभावना है।
वृश्चिक – आज आप अपनी प्लानिंग में कुछ अच्छा बदलाव कर सकते हैं। खुद में थोड़ा लचीलापन रखें। पाटर्नर के साथ पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। नए दोस्त भी बनेंगे। सामाजिक कॉन्टैक्ट्स के दम पर आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
धनु- दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपके कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। इससे आपको फायदा होगा। महत्वपूर्ण काम निपटाने की कोशिश जरूर करें। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। दूसरों पर आपका पॉजिटिव असर पड़ सकता है। किसी अधिकारी या बुजुर्ग से सफल मुलाकात के योग बन रहे हैं।
मकर- आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा बढ़ सकता है। कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी मामला जल्दी सुलझ जाए। पैसों के मामले में आप ज्यादा व्यावहारिक ढंग से विचार करें। इनकम के नए सोर्स के बारे में कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह दे सकता है। रोजमर्रा के काम निपटा लें। किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें।
कुंभ- आज आपको अपने लक्ष्य पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की नई व्यवस्था हो सकती है। आप आगे बढ़ने के कुछ सकारात्मक और खास मौकों को अनदेखा भी कर सकते हैं। परेशानी वाली स्थितियां भी बन सकती हैं। कोई बहुत नजदीकी रिश्ता नाजुक स्थिति में हो सकता है। किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
मीन- करियर में आगे बढ़ना है, तो काम पर ही ध्यान दें। मेहनत से काम करेंगे, तो आने वाले दिनों में बड़ी सफलता भी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का मौका आज आपको मिल सकता है। आपको मदद और सफलता भी समय-समय पर मिल सकती है। संतान पर ध्यान दें। काम का बोझ बढ़ सकता है।



