
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विशेष तैयारी प्रारंभ हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री उत्तराखंड के लगभग 50000 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। इस व्यवस्था की तैयारी प्रारंभ हो गई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों की एक विशेष बैठक ली है, जिसमें व्यवस्थागत निर्णय लिये जाएंगे। इस बैठक में सचिव एवं सचिव स्तर से उपर के सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद है।
