
देहरादून। कांवली रोड में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती के अपहरण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कांवली रोड के गांधी ग्राम क्षेत्र में एक घर में तीन बुरकाधारी महिलाएं पहुंची और अकेली युवती को लेकर चलता बनी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब्दुल वहीद का परिवार गांधी ग्राम पिछले लंबे अर्से से रह रहा है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच उनके आवास पर तीन बुरकाधारी महिलाएं पहुंची और उनकी 22 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस छानबीन में लगी है। युवती के पास अपना मोबाइल नहीं लेकिन अपहृत युवती ने अपने भाई के मोबाइल नहीं है, लेकिन युवती ने अपने भाई के मोबाइल पर फेसबुक एकाउंट खोला था जिस पर वह कुछ लोगों के साथ चैटिंग किया करती थी। पुलिस मामले में इसी तरह का कोण देख रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।