
देहरादून। सिख समुदाय चाहता है कि गुरु नाक देव जी महाराज का 55वां पावन प्रकाश अगले वर्ष पूरे विश्व में श्रद्धापूर्वक मनाया जाए, इसके लिए केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा प्रयासरत है। उन्होंने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर सिख समाज की भावनाओं से मुख्यमंत्री को भी जोड़ा। इसी संदर्भ में एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह का कहना है कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 55वां प्रकाश पर्व पूरे विश्व में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें श्री गुरु नानक देव जी के संदर्भ में इन भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है। हरिद्वार स्थित गुरुद्वारा श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब को मूल स्थान पर स्थापित किया जाए। किसी एक राजमार्ग का नाम गुरु नानक देव जी महाराज के नाम पर रखा जाए तथा श्री गुरु नानक देव जी की शोध पीठ दून विश्वविद्यालय में स्थापित की जाए। संगठन की मांग है कि किसी एक विद्यालय का नाम भी गुरु जी महाराज के नाम पर रखा जाए। गुरु जी महाराज के पावन स्थल पंजा साहिब पाकिस्तान के लिए श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया जाए तथा प्रदेश में पंजाबी अकादमी भवन के लिए जमीन की व्यवस्था की जाए।
वार्ता में प्रदेश के मुख्यमंत्री से कुछ अन्य मांगे भी मांगी गई। वार्त मेें जो प्रमुख लोग उपस्थित थे उनमे हरपाल सिंह सेठी, हरजन सिंह, भजनपाल सिंह, टीएस आनंद, अमरीक सिंह, बृजेंद्र पाल सिंह आदि के नाम शामिल है।