Homeराज्यउत्तराखण्डकौशल विकास क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है : मुख्यमंत्री

कौशल विकास क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है : मुख्यमंत्री

पर्यटन के लिए थाईलैंड तथा बैंकाक से सीख लें

देहरादून। कौशल विकास के माध्यम से दो वर्ष में युवाओं को दीक्षित करने का जो काम उत्तराखंड में हुआ है, वह अपने आप में बेमिसाल है। इसे उत्तराखंड के स्वास्थ्य के लिए अच्छा कदम माना जा सकता है। यह विचार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ईसी रोड स्थित महिला पॉलिटेक्निक कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास क्षेत्र में जो कीर्तिमान कायम किया गया है उसके लिए कौशल विकास के निदेशक डॉ. पंकज कुमार पांडेय का विशेष प्रयास तथा उनकी मेहनत विशेष सराहनीय है। इसके लिए उन्हें बधाई दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार पर्यटन में भी व्यवस्था करने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, प्रभारी सचिव पंकज पांडेय तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत विशिष्ट विभूतियां उपस्थित थी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पर्यटन एवं बैंकाक के पर्यटन की तुलना करते हुए इसे और प्रभावशाली बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए अच्छा पर्यटन आर्थिक संसाधनों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा। अभी पर्यटन क्षेत्र में बहुत कुछ काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री का कहना है कि हमें थाईलैंड और बैंकाक के पर्यटन क्षेत्रों से सीख लेनी चाहिए ताकि अच्छी सुविधा, अच्छा व्यवहार और अच्छी व्यवस्था मिलने के बाद पर्यटक यहां सपरिवार मन से आना चाहे और यहां आकर अतिथि सत्कार का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि हमें बैंकाक से भी अच्छी सुविधाएं जुटानी होगी।
उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, ऋतुकालीन पर्यटन की तमाम सुविधाएं है। आवश्यकता इनके समुचित संयोजन की है ताकि पर्यटक यहां आकर मुग्ध होकर जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाला पर्यटक धार्मिक दृष्टि से अधिक आता है। अन्य क्षेत्रों में पर्यटक आते तो हैं लेकिन अपेक्षित रूप से कम। इसके लिए विशेष प्रयास करने होंगे। इसके लिए भोजन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अतिथि सत्कार सबको और मजबूत करना होगा, तब कहीं पर्यटन हमारे प्रदेश के राजस्व के लिए अधिक महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कौशल विकास क्षेत्र में प्रतिभागी यवुाओं को प्रमाण पत्र भी बांटे तथा उनसे आग्रह किया कि वह अपने प्रशिक्षण का प्रयोग सेवा क्षेत्र में करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular