Homeअध्यात्मराशिफलक्या कहते है आज आपके सितारे , जानिए !!

क्या कहते है आज आपके सितारे , जानिए !!

मेष – आज आपका दिन नई शुरुवात के लिए बिलकुल सही साबित हो सकता है। आज आपकी कार्यकुशलता बढ़ सकती है। धन लाभ हो सकता है भाग्योदय कराने वाली कोई घटना भी हो सकती है। वहान चलते समय सावधानी बरते। आपकी दक्षता ग्रस्त हो सकती है। आप आज अपनी जेब और बजट से ज्यादा पैसा खर्च करने को लेकर सावधान रहें।

वृषभ – आज आपका अपने किसी मित्र के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज कोई बी अहम फैसला लेने से बचे आज आपकी मेहनत कार्यक्षेत्र में रंग ला सकती है। मन में कोई शंका आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत संबंधी चिंता से आप परेशान हो सकते हैं।

मिथुन – आज आपके व्यवहार के कारण परिवार में आन्बन हो सकती है। धन लाभ हो सकता है आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचे। पुरानी कोई बात भी आपको परेशान कर सकती है। कुछ निजी मामलों को सुलझाना भी आपके लिए कठिन हो सकता है।

कर्क – आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। तनाव हो सकता है। काम का बोझ बढ़ सकता है। भाई-बहनों का जीवन भी सुखद रहेगा। वे कार्य क्षेत्र में उन्नति का अनुभव करेंगे। जबकि दूसरी ओर बच्चों के साथ आपका टकराव हो सकता है।

सिंह – आज आपका भूमि विवाद हो सकता है। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार में आपकी बातों का महत्व कम हो सकता है। आपको आपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा। बुरी आदतों का त्याग करें।

कन्या – आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। एक व्यस्त जीवनशैली का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। यह आपके मानसिक और शारीरिक फिटनेस को महत्व देने का समय है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम, योग और स्वस्थ आहार शामिल करें।


तुला– आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पिता का सहयोग मिल सकता है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आटके हुए कार्य विलंब से पूर्ण हों सकते है। भाइयों व पिता का व्यापार में महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक – आज आप किसी दोस्त, परिचित या रिश्तेदार के लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं। आप कई तरह की परेशानियों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे और इसमें बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। प्रसन्नता और बेफिक्री के माहौल में दिन बीत सकता है। आज आप किसी भी तरह का रिस्क न लें। ये आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।

धनु –आज आपको किसी प्रकार का मानसिक तनाव हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित हो सकती हैǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

मकर – आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे हों सकते है। आज किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़े।

कुंभ – आज आपको काम का बोझ रह सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती हो सकती है। किस्मत भी आज आपका साथ दे सकती है। किसी प्रकार का तनाव हो सकता है।

मीन –आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आपका जीवनसाथी आज अपके लिए कुछ बहुत खास कर सकता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular