Homeराज्यदिल्लीसलमान की बेल, प्रशासकों ने जेल के बाहर कुछ यूँ किया स्वागत!

सलमान की बेल, प्रशासकों ने जेल के बाहर कुछ यूँ किया स्वागत!

 जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने एक घंटे का अतिरिक्त समय लेने के बाद फैसला सुनाते हुए सलमान खान की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है.

सूत्रों की माने तो जज जोशी बेहद अनुशासित हैं और हमेशा कोर्ट में समय पर आते हैं. ऐसे में अपेक्षा की जा रही थी कि अब 2.0 बजे फाइनल फैसला आ ही जाएगा. लेकिन जिस तरह जज जोशी ने करीब एक घंटा फैसला सुनाने का समय टाला, वह साफ इशारा करता है कि जज जोशी इस को लेकर काफी दबाव में थे.

सूत्रों ने बताया कि सुनवाई पूरी होने और सभी वकीलों की दलीलें सुनने के बाद जब जज जोशी अपनी कुर्सी से उठे तो अपने चेंबर में जाते समय वह अपने साथ वह कागज भी ले गए, जिस पर वह लगातार नोट्स ले रहे थे. इतना ही नहीं जिन जिन किताबों का कोर्ट में रेफरेंस दिया गया, जज जोशी ने वह किताबें भी मंगवाईं हैं, जिनका अध्ययन किया और जिन-जिन कानूनों का हवाला दिया गया, उन्होंने उन कानूनों को पढ़कर सुनाया भी.

फ़िलहाल सलमान खान को जमानत मिलने से उनके फेंस में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है. बताते चलें कि कोर्ट के बाहर लाखों फेंस ने उनका स्वागत किया.कई फैंस के हाथों में सलमान की फिल्म के पोस्टर थे . ऑटो वालों ने अपनी गाड़ी में आगे सलमान के पोस्टर लगाकर जमानत की मांग की. वहीं कई फैंस उनकी पुरानी तस्वीरों का कोलाज बनाकर उनसे मिलने की दुआ कर रहे थे.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular