
देहरादून:- शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इण्टर काॅलेज मोरी में चिन्ह्ति राज्य आन्दोलनकारी समिति मोरी जनपद उत्तरकाशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री रावत ने उपस्थित चिन्ह्ति राज्य आन्दोलनकारियों की समस्याएँ सुनी तथा उनकी मांगों पर सरकार द्वारा शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चिन्ह्ति राज्य आन्दोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोरी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार आ रहा है। सरकार द्वारा डाॅक्टरों की भर्ती की गयी है। प्रदेश में एक हजार सरकारी स्कूल ऐसे है जिनमें 10 से कम बच्चे हैं, उनकी क्लबिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जखोल में अस्पताल खोलने की घोषणा की है।
Expand details: Maps of the Roman Empire