Homeअध्यात्मआज इन राशियों पर होने वाली है धन की वर्षा, जानिए!

आज इन राशियों पर होने वाली है धन की वर्षा, जानिए!

मेष – आज आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। पारिवार में सुख शांति रहेगी। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

वृषभ – आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है।

मिथुन – आज पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

कर्क – आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह – आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश जाने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।

कन्या – दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। मानसिक शांति रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आकस्मिक खर्च हो सकता है लेकिन साथ- साथ आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।

तुला – शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। किसी महिला से आपको लाभ मिल सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक – खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सफलता होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

धनु – किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।  आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

मकर – आज दोस्तों से मुलाकात होगी। उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धन और यश की हानि होने की संभावना है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ– आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। आय के स्रोत विकसित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।

मीन– आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। अपनी वाणी पर संयम बरतें। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।  परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular