Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण

विधानसभा अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण

प्रेमचंद अग्रवाल ने बांटी मिठाई

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर श्री प्रेमचंद अग्रवाल का आज 1 साल का कार्यकाल पूर्ण हुआ। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मिठाई का वितरण कराया। आज के दिन ही 24 मार्च , 2017 को श्री अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने श्री अग्रवाल को एक  साल का कार्यकाल निष्पक्ष एवं शालीनता पूर्वक पूरा करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौके पर मंत्रिमंडल सहित सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद दिया। श्री अग्रवाल ने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद स्वरुप मुझे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व मिला और जिसे मैंने पूरी ईमानदारी और कर्मठता से निर्वहन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप लोगों के प्रेम व स्नेह की वजह से मैं इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर रहा हूं और आगे भी अपना कर्तव्य निष्ठापूर्वक पूर्ण करता रहूंगा।
इस अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा अध्यक्ष आवास पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश ,संसदीय कार्य मंत्री, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं अन्य मंत्रियों ने श्री अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular