Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रीनगर के लोगों को दी सौगात!

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रीनगर के लोगों को दी सौगात!

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंत्रिमण्डल के सदस्यों, विधायकों व अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से गैरसेण पहुंचे। इस दौरान उन्होने आॅल वेदर रोड के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही जनता से सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री का क्षेत्र के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
सीएम त्रिवेन्द ने ऋषिकेश से कीर्तिनगर तक आॅल वेदर रोड के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, जिनमें नीरगढ़, साकणीधार, मुल्यागाॅव निरीक्षण के दौरान के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होने आॅल वेदर रोड के कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसके बन जाने से यात्रियों को आवागमन में जहाॅ सुविधा होगी, वहीं पर्यटकों की संख्या में भी बढोतरी होगी जिससे इस क्षेत्र के लोगों को पर्यटन के माध्यम से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे, वही स्थानीय उत्पादों के व्यवसायीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमान्त क्षेत्रों को जोडने के लिए भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत 13 हजार करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जायेगा जिससे सीमान्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के अलावा हमारे सैनिकों को भी आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने श्रीनगर में 3637.43 लाख की लागत से निर्मित चैरास सेतु का लोकार्पण एवं श्रीनगर व चैरास पुल को जोड़ने के लिए देवप्रयाग विधानसभा के अन्तर्गत चैरास में 9 करोड 41 लाख 36 हजार की लागत से दो किमी0 सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल तथा मोटर मार्ग के बन जाने से गढवाल विश्वविद्यालय परिसर चैरास में आने वाले छात्रों को सुविधा होगी वहीं इस क्षेत्र के विकास में भी मदद मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को भी आवागमन की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कौढियाला स्थित गंगा क्षेत्र में पर्यटन विभाग तथा मूल्यागाॅव में आॅल वेदर रोड की कार्यदायी संस्था को व्यू प्वाईन्ट बनाने के भी निर्देश दिये।
       इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बद्रीनाथ व केदारनाथ तक के पंहुच मार्ग के अन्तर्गत 44 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है जहाॅ पर यातायात को सूचारु करने के लिए 40 जेसीबी तैनात रहेंगी जिनके फोन नम्बर आपदा नियंत्रण कक्ष व जिला प्रशासन के पास उपलब्ध रहेंगे। उन्होने कहा कि आॅल वेदर रोड में सड़क कटान का कार्य 31 मार्च 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है तथा 30 जून तक सड़कों पर सुरक्षा दिवार लगाने की समयसीमा सुनिश्चित की गई है। आॅल वेदर रोड योजना से जुडी ऐजेन्सियों को निर्देश दिये गये हैं कि निर्माण कार्यो को समयसीमा के अन्तर्गत पूरा करना सुनिश्चित करें।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular