Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सरकार का 1 साल का सफर पूरा, सरकार आज यहाँ...

त्रिवेंद्र सरकार का 1 साल का सफर पूरा, सरकार आज यहाँ देगी अपना लेखा-जोखा!

18 मार्च 2017 को शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सरकार का 1 साल का सफर आज पूरा हो गया है। सरकार के 1 साल के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में आज परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई है 3:00 बजे से 5:00 बजे के बीच 2 घंटे में त्रिवेंद्र रावत सरकार जनता के बीच अपने 1 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी. इस दौरान कैबिनेट मंत्री विधायकों के साथ साथ उत्तराखंड के सभी सांसद मौजूद रहेंगे परेड ग्राउंड में आज चिकित्सा डेयरी सहकारिता ऊर्जा शिक्षा बाल विकास खाद्य आपूर्ति ग्रामीण विकास नमामि गंगे व स्वजल तथा कृषि व उद्यान विभागों की विकासात्मक योजनाओं पर प्र दर्शनीय स्थल लगाए जाएंगे. आज ही प्रदेश सरकार राज्य उज्ज्वला योजना का शुभारंभ भी करने वाली है इस दौरान 31 पात्र परिवारों को इस योजना के तहत मुख्यमंत्री मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नई जांच एजेंसी के गठन करने का भी संकेत दे दिया है. जिस तरह से मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य करते हुए सबसे पहले अपने दफ्तर का चतुर्थ तल माफियाओं से मुक्त किया है इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड राज्य को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने देंगे क्योंकि वर्ष 2016 में प्रदेश में 22000 हड़तालों से देश में रिकॉर्ड बन चुका है. खाद्यान्न और एनएच 74 घोटाले में मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस के चलते कई अफसरों को जेल की हवा खाली पड़ी है. 1 साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अन्य मुख्यमंत्रियों के तुलना में भ्रष्टाचार मुक्त छवि बनाने में कामयाब रहे है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular