Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के दो IAS अधिकारियो को पुरस्कार!

उत्तराखंड के दो IAS अधिकारियो को पुरस्कार!

देहरादून- उत्तराखंड के दो अधिकारियों की जोड़ी ने कर दिया कमाल, इनकी बदोलत प्रदेश का नाम देश ही नही बल्कि पुरे दुनिया में रोशन हुआ है. एसोसिएशन ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट अंडर टेकिंग ने उत्तराखंड परिवहन निगम को चार पुरस्कार दिए हैं। पुरस्कार मिलने पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ख़ुशी जाहिर करते हुए निगम के प्रबंध निदेशक को बधाई दी।

इन दो अधिकारियों की जोड़ी ने कर दिया कमाल

सर्वाधिक पुरुस्कार प्राप्त कर उत्तराखंड परिवहन निगम की वाहवाही तो हुई ही है, साथ ही जिस जोड़ी की वजह से आज उत्तराखंड परिवहन निगम इस मुकाम में पहुंचा और उसे चार पुरुस्कार एक साथ मिले, वह हो पाया तो सिर्फ परिवाहन  सचिव डी. सेंथिल पांडियन और प्रबंध निदेशक बृजशे संत की जोड़ी की बदौलत. अच्छे संचालन और उम्दा प्रबंधन के चलते ही ऐसा हो पाया है.

27 राज्यों में 4 पुरुस्कार मिले उत्तराखंड परिवाहन निगम को  

आपको बता दें प्रबंध निदेशक बृजेश संत ने बताया कि 27 फरवरी को एसोसिएशन ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की ओर से नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें 27 राज्यों ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम में परिवहन क्षेत्र में 18 पुरस्कार दिए गए। इसमें सर्वाधिक चार पुरस्कार उत्तराखंड परिवहन निगम को मिले हैं। उत्तराखंड को उच्चतम वाहन उत्पादकता, उच्चतम ईंधन दक्षता, उच्चतम टायर परफॉररमेंस और मिनिमम ऑपरेशनल कॉस्ट के लिए पुरस्कृत किया गया है। मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र रावत अपने कैंप कार्यालय में निगम के एमडी बृजेश संत से मिले और उनको बधाई दी। सीएम ने परिवहन सेवाओं में और सुधार को लेकर भी चर्चा की।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular