
आज आम आदमी पार्टी, देहरादून ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर पटेल रोड स्थित प्रदेश/जिला कार्यालय प्रेस-वार्ता का आयोजन किया. प्रेस-वार्ता के दौरान जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी स्थानीय निकायों में भाजपा व काँग्रेस के बारी-बारी से किये भ्रष्टाचार को लेकर जनता के सामने जायेगी.
जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने प्रेस-वार्ता में घोषणा करते हुये मीडिया को बताया कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्येक वार्ड में वार्डवार “झाडू चलाओ-बेईमान भगाओ” पदयात्रा का कार्यक्रम चलाया जायेगा, जिसमें जनता के सामने निकायों में भाजपा-काँग्रेस के भ्रष्टाचार की कलई खोली जायेगी.
जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता काँग्रेस और भाजपा के कुशासन से त्रस्त है परन्तु विकल्पहीनता के अभाव में इन्हीं में से किसी एक को चुनना मजबूरी थी, लेकिन इस बार निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के रूप में एक सशक्त, स्वच्छ व ईमानदार विकल्प जनता के सामने है. इस बार आम आदमी पार्टी की झाडू स्थानीय निकायों से भाजपा-काँग्रेस के भ्रष्टाचार व बेईमानों का सफाया करेगी.
प्रे