
बीते रविवार रात 9:30 बजे चौकी डाकपत्थर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मेहोवाला खालसा में कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं जब पुलिस ने छापेमारी की तो, अभियुक्त उमेश पुत्र धर्म सिंह सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए 2090 रु0, सट्टा पर्ची, एक पैन के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके बाद सोमवार को यानि आज अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



