Homeराज्यउत्तराखण्ड5 मार्च को समाजसेवी अन्ना हजारे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा...

5 मार्च को समाजसेवी अन्ना हजारे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित!

 आगामी 5 मार्च यानि सोमवार को समाजसेवी अन्ना हज़ारे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। दिल्ली में 24 मार्च को अन्ना की होने वाली विशाल जनसभा से पहले उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में होने वाली इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय समन्वय समिति के पदाधिकारियो के मुताबिक अन्ना दिल्ली में लोकपाल बिल को लेकर फिर से आंदोलन कर सकते है, क्योंकि केंद्र सरकार लोकपाल बिल को पास कराने में नाकाम साबित हुई है। तो वही दूसरी तरफ देश के किसानों के लिए किसी भी तरह की नीति लागू करने में असफल रही है। लिहाज़ा जनता के बीच जाकर अन्ना हज़ारे अपनी बात रखकर जनता का समर्थन जुटाएंगे, जिसके तहत हलद्वानी में होने वाली रैली कई पहलुओं से बेहद अहम मानी जा रही है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular