मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने त्रिपुरा व नागालैण्ड के विधानसभा चुनावों में भारी विजय प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास ऐजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रभावी ‘‘लुक ईस्ट’’ नीति को ‘‘एक्ट ईस्ट’’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को एक नई दिशा व गति मिली है। प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्र सरकार की विकास नीतियों को पूरे देश के साथ-साथ अब उत्तर-पूर्व की जनता ने भी प्रसन्नता से स्वीकारा है। सीएम रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ नीति के तहत हर वर्ग के लोगो के लिये चहुमुंखी विकास सुनिश्चित हुआ है। यह केन्द्र सरकार की नीतियों पर जनता के समर्थन की मुहर भी है।
त्रिपुरा व नागालैण्ड के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने मारी बाजी!
RELATED ARTICLES