
मेष –चंद्रमा आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी और विवादों में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों से खास बातचीत हो सकती है। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। अनजाने लोगों से मुलाकात के योग हैं। नजदीकी संबंधों में मजबूती बढ़ सकती है। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी मेहनत और बढ़ाएंगे तो फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रह सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार करने के लिए कुछ मामलों में टेंशन हो सकती है। कहीं पैसा उलझ भी सकता है। उलझे हुए पैसों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। हेल्थ-सेहत के मामले में आपके लिए दिन सामान्य है। खान-पान पर ध्यान देना होगा।
वृष – आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं। जिन्हें आप अच्छे से निपटाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में भावुक होने से बचें। सोचे हुए काम निपटाने की कोशिश भी आप करें। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति आपकी परेशानी की वजह बन सकती है। आसपास या साथ के कुछ लोग फालतू खर्चा करवा सकते हैं। ऐसे लोगों की बातों में आकर आप अपना पैसा कहीं फंसा भी सकते हैं।
हेल्थ-माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। आपको भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है।
मिथुन – पॉजिटिव – आज आपका काम तेज होगा। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। किसी खास काम को लेकर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकती हैं। रोमांस के लिए भी समय अच्छा है। आगे बढ़ने के लिए आपको छोटे-छोटे मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा है। महिलाओं को कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। आपके लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। आपके कुछ सोचे हुए काम भी अधूरे रह सकते हैं। निराश न हों। खुद को असफलता का दोष देने से बचें। परेशानियों के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां खुद पर लेने से बचें।
हेल्थ-मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

कर्क –किस्मत आपके साथ रहेगी। रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आमदनी बढ़ाने के नए आइडिया मिल सकते हैं। जिन कामों की अभी तक अनदेखी कर रहे थे, उन पर ध्यान दें।घर-परिवार में कुछ परेशानी की स्थिति बन सकती है। हो सकता है, कोई आपका विरोध करे। दुश्मनों से भी आपको सावधान रहना चाहिए। किसी से विवाद भी हो सकता है।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। ठंडी चीजें खाने से बचना चाहिए।
सिंह –गोचर कुंडली के अनुसार चंद्रमा का असर आपके मुख पर होगा। किसी खास व्यक्ति से कामकाज में मदद मिल सकती है।आपको नई जानकारियां मिल सकती हैं। किसी से महत्वपूर्ण मामलों पर बात करने के लिए भी दिन अच्छा है। आज आप अपने दिल की बात किसी से शेयर कर सकते हैं। आपके मन के संदेह और संकोच भी खत्म हो जाएंगे। आज आप कारोबार बढ़ाने के नए रास्ते निकालने की कोशिश करें। आप दिन भर व्यस्त रह सकते हैं। गुस्से में कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। झूठ बोलने से बचें। फालतू खर्चे से बचने की कोशिश करें।
हेल्थ-कामकाज ज्यादा होने से बदन दर्द की शिकायत रहेगी।
कन्या –नौकरी और बिजनेस में नए काम करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। सितारों की मदद से ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती हैं। मनचाहे परिणाम भी मिलने के योग हैं। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी रहेगी। कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। खुद को इम्प्रूव करने में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा।
हेल्थ-जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। थकान और आलस्य भी रहेगा।
तुला – रूटीन लाइफ में बदलाव के योग बन रहे हैं। कई लोगों से मुलाकात और बातचीत होगी। कुछ नए दोस्त भी आपको मिल सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में अच्छे काम की कोशिश कर सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। थोड़ा कष्ट उठाना पड़ सकता है। दो तरफा बातें करने से बचें। कोई भी काम कल पर न टालें। किसी से भी बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें।
हेल्थ-गले संबंधी रोग होने के भी योग बन रहे हैं। आप परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक – कोई बड़ा ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। आपकी इच्छाएं और जरूरतें बढ़ सकती है। धन लाभ के याेग बन रहे हैं। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल भी रहेंगे। दिन अच्छा है। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है। अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से संबंधों में तनाव हो सकता है।
हेल्थ-आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। सिरदर्द हो सकता है।
धनु – ध्रनु राशि वालों के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। समझदार लोगों से सम्मान मिलने के योग हैं। पूरा दिन कामकाज में निकल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। रोमांस के लिहाज से अच्छी स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के ऑफर मिल सकते हैं। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। परेशानी वाले मामले निपटने की संभावना है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। किसी से बहस और विवाद होने की भी संभावना बन रही है। खुद पर कंट्रोल करें। बिना सोचे-समझें किसी को भी कुछ न कहें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर भी टेंशन बढ़ सकती है। धनु राशि के लोग खुद की सेहत का भी ध्यान रखें।
मकर –किसी खास मामले पर किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन अच्छा है। आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ भी लोग कर सकते हैं। किसी काम को करवाने में आपको एक्स्ट्रा पैसा खर्चा करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अनबन होने की संभावना बन रही है। आज आप सुनें ज्यादा और बोलें कम। आप अपनी सफलता के बीच में खुद ही ऑप्शन खड़े कर सकते हैं। इससे आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। सही समय पर सही काम करने से आप चूक भी सकते हैं।
हेल्थ-बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आप भी किसी तरह की एलर्जी या इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ –नौकरी या कारोबार में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी खास काम को निपटाने के लिए रिस्क भी ले सकते हैं। विपरीत परिस्थिति के कारण परेशानी बढ़ सकती है। आप गुस्से पर कंट्रोल करें। फालतू कामों की ओर आप आकर्षित हो सकते हैं। आपको सावधान रहना होगा। कहीं से अचानक आपका पैसा रुक सकता है। चंद्रमा की स्थिति आज कुंभ राशि वाले लोगों के लिए ठीक नहीं कही जा सकती। दिनभर सावधानी रखनी होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा।
हेल्थ- समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां होने की संभावना भी बढ़ रही है।
मीन – मीन राशि के लिए सितारों की स्थिति अच्छी है। आपके व्यक्तित्व और जीवनशैली में अच्छे बदलाव भी होने की संभावना है। ससुराल के लोगों या माता-पिता से मदद मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों को विवाह के लिए माता-पिता की मंजूरी मिल सकती है।
जहां तक हो सके तनाव लेने से बचें। परिवार के लिए पैसा खर्चा करना पड़ सकता है। कारोबार बदलने के भी विचार आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अचानक लिए गए फैसले भी आपको नुकसान दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कम अनुकूल है। बहस होने के योग भी बन रहे हैं। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। थकान और आलस्य के कारण पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं।
हेल्थ- सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। मौसमी बदलाव के कारण भी परेशानी हो सकती है।





