Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश के मुखिया ने मनाई प्रदेश वासियों के साथ रंगारंग होली!

प्रदेश के मुखिया ने मनाई प्रदेश वासियों के साथ रंगारंग होली!

 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों के दीर्घ जीवन एवं समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमारे सनातन धर्म परम्परा के सबसे पावन पर्वों में से एक है, जो हमें सदैव प्रसन्न एवं उल्लासित रहने का संदेश देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने जनता से भेंट की एवं होली खेली। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के चारधाम एवं पतित पावनी गंगा एवं हिमालय पर्वत इस प्रदेश के गौरव हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड की विशिष्ट संस्कृति यहां की पहचान है। इसके संरक्षण एवं आगे बढ़ाने के लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारे अधिकतर त्यौहार खेती, गांवों और प्रकृति पर आधारित हैं। प्रकृति हमेशा सृजन का कार्य करती है। उन्होंने प्रदेश के किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान अन्न दाता एवं ग्राम देवता हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कृतसंकल्प हैं, उनके हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनता के साथ होली खेली एवं सबको मिलन, खुशियों और रंगों के त्योहार होली की बधाई दी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular