
मेष राशि वाले लोगों के लिए बाहर घूम के अच्छा समय बिताने का योग बन रहा है. उनको किसी मनचाहे साथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है. केसरीया रंग और पीला रंग मेष राशि वालों के लिए बेहतर साबित होगा.
वृष राशि वाले लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही वो जीवन में उचित संतुलन बनाने में भी कामयाब रहेंगे. केसरिया रंग उनके साथ अगर जुड़ता है तो उनका जीवन और सरल हो सकता है.

तुला राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. उनको अपनी सकारात्मक उर्जा को ढंग से इस्तमाल करने की जरूरत है. हरा रंग उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.
वृश्चिक राशि वाले खुद को दूसरों के समक्ष अच्छी तरह से जाहिर करने में सफल रहेंगे. इस राशिवालों के लिए अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने की जरूरत है. लाल रंग को अपनाना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है.
धनु राशि वोलों को गलतियों से बचने की जरूरत है. उन्हें दफ्तर में या परिवार में बातचीत के दौरान संयमित रहने की आवश्यकता है. बैगनी रंग उनके लिए शुभ होगा.

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय गलतफहमियों को दूर करने में सहायक साबित होगा. होली का त्योहार इस सिलसिले में उन्हें मदद कर सकता है. नीला रंग कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है.
मीन राशि वालों के लिए सोच-समझ कर फैसला लेने की जरूरत है. किसी भी फैसले को लेने से पहले अगर वो पुनर्विचार करते हैं तो उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है. हरा रंग उनके लिए इस दौरान महत्वपूर्ण होगा.