Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी, कोटद्वार गढ़वाल में होगी भर्ती रैली,...

उत्तराखंड युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी, कोटद्वार गढ़वाल में होगी भर्ती रैली, तैयारियां शुरू!

 

कोटद्वार में कौड़िया स्थित सेना के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में 3 अप्रैल से गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की विशाल भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के लिए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की ओर से 3 अप्रैल से विशाल भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली 3 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोटद्वार में जीआरआरसी के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह आर्मी कैंप में आयोजित होगी। भर्ती रैली में तय मानकों पर फिट बैठने वालों को मई व जुलाई माह में होने वाली प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करना होगा।

भर्ती रैली सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेडमैन, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर टेक्निकल (एएमएन/एवीएशन ट्रेड), सोल्जर टेक्निकल नर्सिग असिस्टेंट, सोल्जर टेक्निकल नर्सिग असिस्टेंट वेटनरी के पदों के लिए युवाओं का चयन होगा।

एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि भर्ती रैली को निर्विघ्न संपन्न करने के लिए रविवार को तहसील परिसर में जिलाधिकारी व सैन्य अधिकारियों के मध्य वार्ता होगी। वार्ता के दौरान रैली के दौरान प्रशासन की ओर से दी जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular