Homeब्रेकिंग न्यूज़इंसान के चेहरे के भाव बताते हैं उसके मन की बात, जानिए...

इंसान के चेहरे के भाव बताते हैं उसके मन की बात, जानिए कैसे!

इंसान के चेहरे और शरीर के भाव अकसर उसके दिल की बात बिना जुबान के बता देते है. आईये आपको भी कुछ ऐसे ही भावो के बारे में बताते हैं, जिससे आप सामने वाले के दिल की बात समझ सकते हैं –

1.बात करते समय आँख बंद होना :
कोई व्यक्ति बात करते समय अपनी आँखें बंद कर लेता है तो इसका मतलब है कि वह आपसे कुछ छुपाने की कोशिश कर रहा है।

2. हाथ से मुंह ढंकना:
कोई व्यक्ति अगर बात करते समय अपने मुंह पर हाथ रखकर उसे छुपाने की कोशिश कर रहा है तो इसका मतलब वह कुछ शब्दों को अन्दर ही खा जाना चाहता है।

3. चश्में या पेन की डंडी चबाना:
कुछ लोग कई बार बात करते समय पेन या चश्में की डंडी को अपने मुंह में डालकर चबाने लगते हैं, अकसर ऐसे लोग किसी बात को लेकर परेशान होते हैं।

4. चीन पर हाथ टीकाकार बात करने वाले:
अगर आपसे कोई ऐसे बात करे तो वह आपको आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।

5. बार-बार दाढ़ी को घिसना:
ऐसे लोग किसी भी निर्णय पर आसानी से नहीं ले पाते हैं और वह कंफ्यूज होते हैं।

6. हाथ बाँधकर सुनना:
कोई भी व्यक्ति सामने वाले की बातों से बोर होने लगता है तो ऐसा करता है।

7. आगे झुककर बात करना:
अगर कोई ऐसा करता हुआ दिखाई दे तो समझ जाइये कि उसे आपकी बातों में काफी दिलचस्पी है।

8. पैरों का हिलाना:
अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए दिखाई दे तो समझ जाइये कि वह किसी ना किसी बात को लेकर काफी बेचैन है।

9. आपस में हथेलियों को रगड़ना:
जब व्यक्ति को किसी बात को लेकर अच्छी अच्छी आती है तो वह ऐसी हरकत करता है।

10. अपनी टाई बार-बार ठीक करना:
अगर कोई व्यक्ति किसी लड़की के सामने ऐसा करते हुए दिखाई दे तो समझ जाइये कि वह उस लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular