Homeराज्यउत्तराखण्डकृषि मंत्री सुबोध उनियाल के दरबार में महिला बैठी धरने पर!

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के दरबार में महिला बैठी धरने पर!

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के दरबार के दौरान एक पीड़ित फरियादी महिला धरने पर बैठ गए. पीड़ित महिला कई बार कृषि मंत्री के दरबार में अपनी गुहार लगा चुकी है दरअसल पीड़ित महिला का नाम कुमकुम है और उसने डॉक्टर अर्चना लूथरा की लापरवाही के चलते डाउन सिंड्रोम ग्रसित पुत्री को जन्म दिया है. कुमकुम का आरोप है कि डॉक्टर अर्चना लूथरा द्वारा ट्रिपल टेस्ट कराने के लिए उनसे कहा था ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट को डॉक्टर लूथरा ने देखा था जिसमें डॉक्टर के द्वारा हाई रिस्क रिपोर्ट को लो रिस्क रिपोर्ट लिखकर गर्भावस्था जारी रखने को कहा. पीड़ित महिला की शिकायत के बाद जांच के दौरान डॉक्टर लूथरा दोषी पाई गई लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई पीड़ित महिला ने आज कृषि मंत्री के दरबार के बाहर धरना दिया था. महिला का कहना है कि डॉक्टर लूथरा की लापरवाही के चलते किसी और बच्चे का भविष्य ना बर्बाद हो इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए और जब तक उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी मैं न्याय को लेकर इसी तरह लामबद्ध रहूंगी.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular