Homeराज्यउत्तराखण्डहैवानियत: कलयुगी बेटों ने मां को पीट-पीटकर ले ली माँ की जान!

हैवानियत: कलयुगी बेटों ने मां को पीट-पीटकर ले ली माँ की जान!

हरिद्वारः अगर आज माँ बेटे के रिश्ते की बात करें तो यह रिश्ते बड़ा ही प्यारा और निस्वार्थ होता है. एक माँ पूरे 9 महीने उसको अपने गर्व में रखने के बाद जन्म देती है और कलेजे से लगा कर बड़ा करती है और फिर जिस बेटे को वो इतना बड़ा करती है तो सोचती है कि मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा. लेकिन वही बेटा अगर बड़ा होकर उसी माँ को आँख दिखाये तो उस माँ पर क्या गुजरती होगी.

हरिद्वार के खानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको पढ़ कर आपकी भी रूह कांप उठेगी और सोचने पर मजबूर हो जायेंगे और दांतों तले ऊँगली दे बैठेंगे. दरअसल खानपुर क्षेत्र में तीन कलयुगी बेटों ने अपनी मां को इतना पीटा कि माँ की सांसे ही थम गई और उसके बाद उसको जला दिया. फ़िलहाल पुलिस ने इन तीनों दरिंदों को हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार, बेटों ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला। वो तब तक उसे पीटते रहे, जब तक मां की जान नहीं चली गई। हरिद्वार जिले के खानपुर में ये दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि शायद उन्होंने हत्या करने के बाद अपनी मां की लाश को आग के हवाले भी कर दिया। यहा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या कोई अपनी मां के साथ ऐसी हरकत भी कर सकता है?

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद भी ये तीनों दरिंदे कुछ भी बताने को तैयार नही है कि आखिर उन्होंने अपनी मां की लाश के साथ क्या किया . इस भयानक हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वो बुजुर्ग महिला विधवा थी और उसके बेटे उसको अक्सर पीटा करते थे.

जबकि बेटो ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की मौत के बाद उनकी माँ शराब पीने लगी थी और शराब के लिए वह  घर का सारा सामान बेचती थी. इस वजह से उन्होंने एक दिन गुस्से में आकर मां को ही पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो मां की पीटकर हत्या कर डाली.

ये घटना खानपुर के कलूसिया गांव की हैं। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इस बात की खबर दी गई कि तीनों भाइयों ने मिलकर अपनी मां को मार दिया और रातों रात लाश को ठिकाने भी लगा दिया। खबर मिलते ही पुलिस ने तीनों भाइयों को हिरासत में ले लिया और इसके बाद सख्ती से पूछताछ करना भी शुरू कर दिया।

पूछताछ में तीनों ने कहा है कि रात में मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी इसलिए वो उसे डॉक्टर के पास ले गए। इस दौरान मां की मौत हो गई जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस द्वारा डॉक्टर से पूछताछ की गई तो डॉक्टर ने ताया कि जब महिला को उनके पास लाया गया तो उनके सिर से भयंकर खून बह रहा था। इसलिए बड़े अस्पताल ले जाने को कहा था। उसके बाद क्या हुआ डॉक्टर को भी नहीं पता।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular