Homeराष्ट्रीयआप जीवन में धनवान बनेंगे या नही खुद ही इसका पता लगा...

आप जीवन में धनवान बनेंगे या नही खुद ही इसका पता लगा सकते है, जानिए!

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो कुंडलियाँ अलग-अलग लग्नों के आधार पर 12 प्रकार की होती है। आपको बता दें किसी भी व्यक्ति के जन्म के समय ही उसकी कुंडली का लग्न निर्धारित होता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली का लग्न मीन हो तो उस व्यक्ति के जीवन में क्या-क्या होने वाला है। वह कभी अमीर बन पायेगा या नहीं, इसका भी पता चल सकता है। माना जाता है कि मीन लग्न की कुंडली के 12वें भाव में अगर शुक्र हो तो यह बिलकुल भी शुभ नहीं होता है। इसकी वजह से व्यक्ति जीवन में कर्जदार हो जाता है।

  •  अगर इसी लग्न की कुंडली के 12वें भाव में चन्द्र हो तो उस व्यक्ति का जीवन बड़ा ही सामान्य बना रहता है।
  •  अगर आपकी कुंडली मीन लग्न की है और इसके 11वें भाव में मंगल है तो व्यक्ति जीवन में बहुत धनवान बनता है। ऐसे लोगों को जीवन में हर सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है।
  • अगर कुंडली के 12वें भाव में शनि है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को बहुत मान-सम्मान मिलता है।
  •  अगर लग्न भाव में शुक्र हो तो व्यक्ति की उम्र लंबी होती है। लग्न में मौजूद शुक्र की वजह से व्यक्ति कई बार गलत आदतों का भी शिकार हो जाता है।
  • अगर व्यक्ति की कुंडली के मीन लग्न के 8वें भाव में में बुध हो तो उस व्यक्ति को पिता सुख से वंचित रहना पड़ता है।
  • लग्न भाव में बुध अकेला हो तो व्यक्ति अपने पिता से दूर रहता है।
  • अगर मीन लग्न के सप्तम भाव में बुध हो तो व्यक्ति को महिला का सुख कम उम्र में ही मिलने लगता है।
  • मीन लग्न के 5वें भाव में मंगल होता है तो उस व्यक्ति को अपने जीवनसाथी की वजह से जीवन में परेशानियाँ झेलनी पड़ती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular