आज की भाग दौड़ भरी लाइफ में हर व्यक्ति सफलता के पीछे हाथ धो कर पड़ा है लेकिन बावजूद इसके उसके पल्ले नाकामी और हार ही लगती है. लगातार असफलता का मुंह देख लोगो में नकारात्मक सोच पनपने लगती है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि नाकामी के पीछे आखिर क्या कारण होता है. असल में हमारी नाकामी का कारण हमारी ही कुछ आदतें होती है, अगर समय पर ही ऐसी आदतों को छोड़ दिया जाए तो हम अपने लक्ष्य तक जरुर पहुचेंगे.

इन आदतों को आज ही छोड़ें:
- जब भी किसी व्यक्ति से सामने बात कर रहे हो तो ऐसे में फ़ोन और अन्य चीजों से ध्यान हटाकर सामने वाले की बात सुने ताकि सामने वाले व्यक्ति को लगे कि आप उसको तब्जो दे रहे हैं. वरना ऐसी हरकतों से सामने वाले पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

- अक्सर देखा जाता है कि हम लोग व्यर्थ की बातों पर और व्यर्थ के लोगो के बारे में सोच कर अपना समय बर्बाद करते हैं जिनका हमारे जीवन में कोई योगदान ही नही होता.ऐसी बातो से बचकर उस समय को खुद के लिए उपयोग करना चाहिए.
- व्यक्ति को बीती बातें भूलकर अपने भविष्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जो हो गया अच्छा या बुरा आप उसे बदल नहीं सकते हैं। इसलिए बीती बातों के बारे में सोचने से केवल समय की बर्बादी ही होती है। हमें अपनी बीती बातों से सबक लेते हुए आगे की तरफ ध्यान देना चाहिए।
- कुछ लोगों की आदत होती है कि वह किसी काम की शुरुआत तब तक नहीं करते हैं, जब तक उन्हें यकीन ना हो जाये कि वह उस काम में सफल हो ही जायेंगे। व्यक्ति की यह सोच गलत है। गीता में भी कहा गया है कि व्यक्ति को बिना फल की इच्छा किये हुए अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए।
- यह ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वह मुंह पर तो अच्छे से बात करते हैं, लेकिन पीठ पीछे खूब बुराई करते हैं। ऐसा करके आप अपने समय की बर्बादी करते हैं। इससे अच्छा होगा कि आप अपने कीमती समय को किसी रचनात्मक कार्य में लगाएं।
