Homeअध्यात्मसोमवार को करें ये उपाए, दूर हो जाएगी घर की दरिद्रता, घर...

सोमवार को करें ये उपाए, दूर हो जाएगी घर की दरिद्रता, घर में होगी धन की वर्षा!

भगवान शिव के कई मंदिर तो इतने ज्यादा प्राचीन और प्रसिद्द हैं, कि उनके दर्शन के लिए विश्व के कोने-कोने से हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग आते हैं। भगवान शिव के कई मंदिर विदेशों में भी स्थित हैं। भगवान शिव आमतौर पर हमेशा भोले ही रहते हैं, लेकिन जब इन्हें क्रोध आ जाता है तो यह अपने क्रोध से किसी को भी भष्म करने की ताकत रखते हैं। यहाँ तक कि इनके क्रोधित होने पर देवी-देवता भी इनसे खौफ खाते हैं।

 हम सब भगवान शंकर को कई नामों से जनते हैं। शंकर, महादेव, भोलेनाथ, नीलकंठ, शिव, महाकाल, त्रिकाल आदि नाम भगवान शंकर के प्रसिद्द हैं। 

अगर आप इन उपायों को करेंगे तो घर में सुख शांति और समृधि का वास होगा और भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी.

 सोमवार: सोमवार को चन्द्र देव का दिन माना जाता है। चन्द्र देव को धन-संपत्ति का दाता भी माना जाता है। इस दिन किसी गरीब व्यक्ति और उसकी पत्नी को साथ में भोजन करवाएं। भोजन में शुद्ध देशी घी से बने हुए पकवान जरुर होने चाहिए।मंगलवार : मंगलवार के स्वामी मंगल देव हैं। ये बिमारियों को दूर करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को महाकाली की पूजा करें। इसके साथ ही किसी गरीब को अवश्य भोजन करवाएं। भोजन में मूंग, उड़द या तुवर की दाल जरुर होनी चाहिए।

बुधवार : इस दिन के स्वामी बुध देव हैं। बुधवार के दिन भगवान विष्णु को दूध से बने हुए पकवानों का भोग लगायें। इस पूजा से बुध देव प्रसन्न होते हैं।

गुरुवार: इस दिन के स्वामी बृहस्पतिदेव हैं और ये व्यक्ति की आयु बढाते हैं। बृहस्पतिदेव को प्रसन्न करने के लिए वस्त्र, यज्ञोपवित और खीर से अपने इष्टदेव की पूजा करें।

 शुक्रवार: इस दिन के स्वामी शुक्रदेव हैं। इन्हें सुख-समृद्धि का देवता भी माना जाता है। शुक्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किसी गरीब महिला को सुहागन की चीजें दान करें। साथ में अन्न का भी दान करें।

शनिवार: इस दिन के देवता शनिदेव हैं। ये मृत्यु और डर को व्यक्ति से दूर रखते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शिवलिंग पर काला तिल अर्पित करें। साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को तिल से बना हुआ भोजन भी करवाएं।

रविवार: इस दिन के देवता सूर्यदेव हैं। इन्हें निरोग का देवता भी कहा जाता है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसके साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को गुड़ का दान भी करें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular