Homeराष्ट्रीयइस नुस्खे से अपने दांतों को बनाए मोती जैसे चमकदार!

इस नुस्खे से अपने दांतों को बनाए मोती जैसे चमकदार!

आज की भाग दौड़ भरी लाइफ में दांतो को सुरक्षित रखना बेहद मुश्किल हो गया है, आज के समय में इतनी डिलीशियस फूड चॉकलेट मिठाइयों का हमें शौक हो चला है जो कि दांतों के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं. और छोटे बच्चों में अक्सर यह पाया जाता है कि उनके दांतों में कीड़े लग जाते हैं क्योंकि वे चॉकलेट ,मिठाइयों को खाना ज्यादा पसंद करते  हैं। कई लोग दांतो की कई समस्याओं से बहुत परेशान रहते हैं जैसे कीड़े लगना ,दांत पीले पड़ जाना, पायरिया, दांतों से खून आना।

जब हम इन सभी परेशानियों को लेकर डेंटिस्ट के पास जाते हैं तो डेंटिस्ट ज्यादा परेशानी होने पर दांत ही निकाल देता है , तो आप अगर अपने दांत को निकलवाना नहीं चाहते हैं और मुस्कुराते रहना चाहते हैं तो कुछ सावधानियां और सुझाव से आप अपने दांतों को बचा सकते हैं.

करें ये उपाए:-
  •  अपने टूथब्रश को सही समय पर बदल लेना चाहिए ताकि मुंह की स्वच्छता बनी रहे।
  • दांतों में फ्लॉस नियमित रूप से करते रहना चाहिए ।
  • दांतों का चेकअप नियमित रूप से करवाते रहना चाहिए यह जानने के लिए कि कहीं किसी समस्या की शुरुआत तो नहीं हो गई।
  • कैल्शियम युक्त और विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जो दांतो को मजबूत बनाते हैं ।
  • कॉफी और चाय का कम प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन उपस्थित होता है जो दांतों को पीला कर देता है।
  • प्रतिदिन सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए ताकि दांत स्वच्छ और स्वस्थ रहें ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular