
देहरादून: सूबे में दिनों दिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी सख्त हो गए हैं। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को व्यवस्थाएं सुधारने को कहा है। उन्होंने सीएम आवास में अधिकारियों की बैठक में सड़क हादसे रोकने के लिए कारगर प्रयास करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रोड सेफ्टी के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि वाहनों की चेकिंग और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ओवर लोडिंग पर सीएम रावत सख्त नजर आए। परिवहन विभाग को पर्वतीय मार्गों पर हो रही ओवरलोडिंग को तुरंत रोकने को कहा है। पुलिस और परिवहन विभाग को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये जनता एवं अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। साथ ही शहरों में ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। राज्य में सड़क दुर्घटनाएं कम से कम हों और शहरों को ट्रैफिक जाम से निजात मिले यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।



