Homeअध्यात्मकेवल इस अंगूठी को धारण करने से बदल जाएगी आपकी किस्मत!

केवल इस अंगूठी को धारण करने से बदल जाएगी आपकी किस्मत!

जानकारों का मानना है कि धातुओं और ग्रहों के बीच धनिष्ठ संबंध होता है, ऐसे में अगर किसी ग्रह के कारण किसी  व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो ऐसे में उस ग्रह से संबंधित धातु विशेष धारण करने से उसके दोष से मुक्ति मिल सकती है ..

साथ ही अलग-अलग धातुओं से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसी ही एक बेहद लाभकारी धातु है तांबा। तांबा मंगल और सूर्य ग्रह से सम्बंधित होता है.. ऐसे में इससे बनी अंगूठी धारण करने से मंगल और सूर्य ग्रह से संबंधित सभी  दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही तांबा का प्रयोग सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है।

जानकार बताते हैं कि इससे व्यक्तित के सफलता के मार्ग तो खुलते ही हैं साथ ही उसे जीवन में पद-प्रतिष्ठा और उचित मान-सम्मान भी मिलता है। तांबे की धातु शांत प्रकृति की होती है ऐसे में तांबा धारण करने से शारीरिक गर्मी दूर होती है और मन को शांति भी मिलती है।

अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, उसे तांबा धारण करना चाहिए। दरअसल तांबा मंगल को भी अनुकूल करता है ऐसे में मंगल के प्रभाव से व्यक्ति के क्रोध और लड़ाकू प्रवृति नियंत्रित रहती है।

ग्रह दोष को दूर करने के साथ-साथ तांबा सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर नियमित रूप से तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन किया जाए तो इससे पेट संबंधी सभी रोग जल्द ही दूर हो हो जाते हैं। वहीं तांबे का कड़ा या ब्रेसलेट पहना जाए तो जोड़ों के दर्द और गठिया जैसे रोग भी दूर होते है। साथ ही तांबे में एंटी-ऑक्सीडेंट की काफी अधिक होती है ऐसे में इसे धारण करने पर कई तरह के संक्रामक रोगों से बचाव होता है।

इसके अलावा तांबे से बने आभूषण धारण करने पर बढ़ती उम्र का असर भी कम होता है.. ये रक्त को शुद्ध करता है जिससे आप बहुत सी बीमारियों से बच जाते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments