Homeराज्यउत्तराखण्डपुणे में सम्मानित होगें युवा विधायक विनोद कंडारी, मिलने वाला है ये...

पुणे में सम्मानित होगें युवा विधायक विनोद कंडारी, मिलने वाला है ये ख़िताब?

महाराष्ट्र के पुणे शहर में भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन के 8वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन समारोह में टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक विनोद कंडारी को सम्मानित किया जाएगा। खुशी की बात तो ये है कि उत्तराखंड से पहली बार किसी प्रतिनिधि को वह सम्मान मिलेगा।

महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन के 8वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और वहां के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस कार्यक्रम में राजनीति और शिक्षा के क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी का नाम भी शामिल है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, फाउंडेशन से जुड़े करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन करते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सम्मानित किया जाता है। वहीं, टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक विनोद कंडारी को भी आयोजित सम्मेलन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। खुशी की बात तो ये है कि उत्तराखंड से पहली बार किसी प्रतिनिधि को वह सम्मान मिलेगा।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक विधायक विनोद कंडारी सम्मलेन में जीडीपी पर 45 मिनट का सम्बोधन भी करेंगे। कार्यक्रम को यूनेस्को, एमआइटी यूनिवर्सिटी प्रायोजित कर रहा है। MLA को आज मिलने जा रहे सम्मान से टिहरी सहित पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। राज्य के विधायक को पहली बार इतना बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular