Homeअध्यात्ममकर संक्रांति पर ये 4 राशिया हो जयेंगी धनवान, बन रहे हैं...

मकर संक्रांति पर ये 4 राशिया हो जयेंगी धनवान, बन रहे हैं दुर्लभ योग!

 

इस समय सूर्य धनु राशि में बैठा हुआ है जिस वजह से सभी शुभ काम रुके हुए हैं. लेकिन जैसे ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे. मकर संक्रांति के दिन से खरमास समाप्त हो जायेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग रविवार की दोपहर से शुरू हो जाएगा. यह योग शुरू होते ही सभी मांगलिक कार्य किये जा सकेंगे. 14 जनवरी को त्रयोदशी तिथि में गुरु और मंगल ग्रह एक साथ तुला राशि में रहेंगे, जो पारिजात योग बनायेंगे. इन दोनों योगों को ही दुर्लभ और मंगलकारी माना गया है.

मेष राशि :  इस दिन धन लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे है और प्रयासों में सफलता मिलेगी.

वृष राशि : इस राशि वाले लोगों को रोग की समस्या सता सकती है. मन में कोई अनजाना डर बना रहेगा. इस दिन सूर्य को जल अर्पित करें.

मिथुन राशि : इस दिन मिथुन राशि वाले लोगों के लिए धन का अपव्यय होने का योग बन रहा है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

कर्क राशि : कर्क राशि वाले लोगों को शारीरिक कष्ट से गुज़रना पड़ सकता है. इससे बचने के लिए इष्टदेव की पूजा करें और गरीबों में दान दें.

सिंह राशि : ये राशि वाले लोग शासकीय कार्यों में लाभ कमा सकते हैं.

कन्या राशि : कन्या राशि वाले लोगों के घर में टेंशन का माहौल रह सकता है. यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गाय को हरी घास खिलाने की कोशिश करें.

तुला राशि : तुला राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा. लेकिन मानसिक कष्ट भी सहने पड़ सकते हैं.

वृश्चिक राशि : इस राशि वाले लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. प्रमोशन से उन्हें मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी.

धनु राशि : किसी करीबी रिश्तेदार से मतभेद होने का योग है. हो सके तो गरीबों में काले तिल बांटें.

मकर राशि : दांपत्य जीवन में नोंक-झोंक बन सकती है. पार्टनर के साथ जाकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें.

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले मानसिक तनाव में रहेंगे. काले तिल को शिवलिंग पर चढ़ाएं तनाव कम होगा .

मीन राशि  : इन राशी वाले लोगों को घर-परिवार और समाज में सम्मान मिलेगा.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular