
मंगलवार देर रात चौकी हर्रावाला को सूचना मिली कि मियांवाला में एक महिला द्वारा जहर खा लिया गया है, उपचार के लिए परिजनों ने उसको कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात में पता चला कि किरण पत्नी सौरव निवासी मियांवाला चौक, देहरादून, उम्र 31 वर्ष, ने अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बता दे कि मृतिका की शादी को 8 वर्ष हुए है तथा उसका 5 वर्ष का पुत्र है। मृतका का पति डी0आई0टी0 देहरादून में होस्टल संचालक है। अब पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



