खास खबर : राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में मिडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, उत्तराखंड सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय की गोपनियता को लेकर ये नया आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार की तरफ से आदेश जारी हुआ कि किसी भी सचिव के दफ्तर में पत्रकार नहीं आएंगे। इसका उल्लंघन करने पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने कार्रवाई करने की बात कही है।
सचिवालय में मीडिया के प्रतिबंध पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार का कहना है कि मीडिया में व्यवस्थित और अधिकृत सूचना देने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है.. मीडियाकर्मियों के अनुभागों में प्रवेश को लेकर अपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव को जारी लेटर पर सफाई देते उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड सचिवालय में मीडियाकर्मी किसी भी अधिकारी ने नही मिलेंगे, सूचना महानिर्देशक हर रोज 4 बजे मिडिया कर्मियों से मिलकर जानकारी देगें..
सवाल ये उठता है कि अगर सरकार पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ जनता के हित में काम कर रही है तो फिर ऐसा फैसला लेने की क्या जरूरत आन पड़ी.मीडिया को सचिवों से बात करने से रोकना कहीं न कहीं सरकार को किसी बात को लेकर डर सता रहा है…..



