प्राइमरी स्कूल का शिक्षक अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकडे जाने पर पत्नी ने धोखेबाज पति की जमकर पिटाई कर उसको सबक सिखाया। शिक्षक की पत्नी ने मायके वालों की मदद से पति को रंगे हाथों दबोचा और दोनों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। बाद में पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई।
मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का है, बताया जा रहा है कि शिक्षक एक प्राइमरी स्कूल में तैनात है, और पराई महिलाओं के संपर्क में रहने के कारण उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद रहता है। इसी विवाद के चलते कुछ दिनों पहले पूर्व पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। इस दौरान शिक्षक अपनी महिला मित्रों को घर लाने लगा।
पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। वहीं आरोपी पति भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कहकर पत्नी व उसके परिजनों के सामने गिड़गिड़ाता रहा। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।