Homeराज्यउत्तराखण्ड66 वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, राज्यपाल ने किया प्रतियोगिता का...

66 वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, राज्यपाल ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ!

देहरादून: आज उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने पुलिस लाईन में 66 वें ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का शुभारम्भ रंगबिरंगे गुब्बारे छोड कर किया। इस दौरान राज्यपाल ने देश भर से आई कई पुलिस टीमों के मार्चपास्ट की सालामी ली। समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप  के आयोजन सचिव व अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस एथेलिटिक्स चैंपियनशिप की उत्तराखंड पहली बार मेजबानी कर रही है। बता दे कि प्रतियोगिता में 32 पुलिस टीम के 1119 पुलिस के खिलाड़ी शिरकत कर रहें हैं। जिसमें 275 महिला खिलाड़ी भी अपना खेल कौशल दिखाएंगी। चैंपियनशिप में 26 राज्यों के सात केन्द्रिय शस्त्र पुलिस बल के खिलाड़ी समेत कुल 32 टीम प्रतिभाग कर रही है। यह प्रतियोगिता दिंनाक 26-12-2017 से दिंनाक 30-12-2017 तक चलेगी। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मे होगा।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल रतूड़ी ने बताया कि हमारा देश आज भी एक ऐसा देश है,जिसका एक बडा भाग आज भी गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है, और हम उन लाखों लोगों में से एक है, जिन्हे इस तरह का मौका मिला है, मेरा सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है, कि इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेले,साथ ही देवभूमि में आने का पूरा फायदा ले।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular