Homeअध्यात्मजाने, क्या कहता है आज आपका भाग्य!

जाने, क्या कहता है आज आपका भाग्य!

मेष (Aries)  : आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कार मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ (Taurus)  : पढ़ाई या करियर से जुड़े काम नए सिरे से शुरू होंगे। कई चीजें सीखेंगे। कुछ कामों में नए अनुभव मिलेंगे। आज कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। आज आप का खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए आप को ध्यान रखना होगा। आलस्य से दूर रहने की जरूरत है।

मिथुन (Gemini)  : आज आप लोग कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कागजी काम निपट जाएगा। निवेश के मामले पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। जो लोग अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं उनको आज वह अवसर मिल सकता है और वह अपनी करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क (Cancer)  : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बनती नजर आएगी। आवश्यक दस्तावेज पूर रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा आप खुशी और उत्साह महसूस करेंगे। आप एक सामाजिक सभा या परिवार समारोह में भाग ले सकते हैं। पैसे कमाने के लिए आज नए-नए मार्ग आपको दिखाई देंगे। किसी भी मार्ग को चुनने से पहले बड़ों की राय जरूर ले।

सिंह (Leo) : आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।

कन्या (Virgo)  : वकील के पास जाकर कोई भी कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी समाज कार्य में धन खर्चा होगा, आपका खर्चा और आपकी आय दोनों को संतुलन बना कर चले। परिवार के प्रति आपका मन उदारता भरा रहेगा। विवाहित जीवन या दाम्पत्य जीवन में खुशाली बनी रहेगी और आप के प्रति आपके प्रेमी का लगाव बढ़ सकता है।

तुला (Libra)  : भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा।

वृश्चिक (Scorpio)  :  किसी मामले में नई शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे। जिस महत्त्वपूर्ण अवसर का इंतजार है, वह भी आपको मिलेगा। संतान से भी सहयोग मिलेगा। आपको आज काम काज ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) :  कामकाज के प्रति मेहनत करना अच्छी बात है, पर ऐसा करते हुए अपने भरोसे को कम न होने दें, ताकि अच्छी भली बनती हुई परिस्थिति किसी वजह से बिगड़े नहीं। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे।

मकर (Capricorn)  : आज मां पिता और बड़ों की आशीर्वाद लेने से आपके कामों में आपको जरुर सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। कानूनी मामलों के वजह से आप बहुत परेशानी में पड़ सकते हैं।

कुंभ (Aquarius):  आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मीन (Pisces)  : आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है। अपनी लक्ष्य को केंद्रीय करते हुए काम करते रहो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments