Homeअजब गजबकभी सोचा है बुखार भी हो सकता है आपके लिए फायदेमंद, पढ़े!

कभी सोचा है बुखार भी हो सकता है आपके लिए फायदेमंद, पढ़े!

क्या आपने कभी सोचा है, कि आखिर ये बुखार आ क्यों जाता है, इसके आने के मुख्य कारण क्या होता है। बुखार के समय ज्यादा ध्यान देने कि जरूर क्यों होती है। वे कौन से लक्षण है जिससे बीमारी का लक्षण  पता चल पाता है। आपको रात में बुखार क्यों आता है और दिन में बुखार के कोई लक्षण भी नहीं दिखाई देते हैं। कई बार लोग इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करते हैं, जो आगे चलकर उनके लिए बहुत घातक साबित हो सकता है।

डॉक्टर्स की माने तो अगर शरीर में बुखार के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा हो, लेकिन रात में बुखार होता हो तो आपको अपने डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। क्योंकि इसके पीछ कई कारण हो सकते हैं, साथ ही ऐसी स्थिति में बरती गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही बुखार आने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना तो और हानिकारक हो सकता है.

बुखार आने के फायदे : बुखार से कुछ फायदे भी हैं, जैसे बुखार आने से आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता चलता है। साथ ही बुखार के समय प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।  इसके साथ ही बुखार में बढ़ने वाला तापमान भी लाभकारी होता है। बुखार के दौरान अगर आपके शरीर का तापमान बढ़ गया है तो इस दौरान शरीर में मौजूद कीटाणुओं में भी कमी आती है। साथ ही कीटाणु और विषाणु अपने आपको बढ़ा नहीं पाते हैं।

बुखार आने से संक्रमण की संभावना भी कम होती है। क्योंकि तापमान बढ़ने से संक्रमण फैलाने वाले विषाणुओं का नाश हो जाता है। बुखार के समय हमारा शरीर इंटरफेरॉन नामक एंटीवायरल तत्व की बढ़ोत्तरी होती है। जिससे मास पेशियों के साथ खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular