
जम्मू-कश्मीर में आए बर्फीले तूफान की वजह से कंट्रोल लाइन के पास छह भारतीय सैनिक लापता हो गए है. लापता हुए भारतीय सैनिक जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ सेक्टर की मानी चौकी पर तैनात थे. ये खबर आने के बाद उनकी तलाश और उन तक राहत पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया गया है. बीते जनवरी इसी सेक्टर में हिमस्खलन की दो घटनाओं में 14 सैनिकों की मौत हो गई थी.

वही कश्मीर घाटी में मंगलवार को भारी बर्फ़बारी हुई जिसके चलते गुलमर्ग और पहलगाम जैसे हिल स्टेशन और श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में भी मौसम की पहली बर्फ़ पड़ी है. वही बर्फ़बारी से श्रीनगर का देश के दूसरे हिस्सों से संपर्क टूट गया है और हवाई सेवाएं ठप हो गई हैं. श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद है.