शुक्र के अस्त होने के साथ ही आज से शुभ कार्यो पर लगा विराम, जानिए 2018 के शुभ मुहूर्त !

0
1920

11 दिसंबर यानि आज से शुक्र के अस्त होने के साथ ही विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों पर विराम लग गया है। अब 2018 में शुभ कर्यों के लिए ये मुर्हूत होंगे। इसके आलावा 16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करते ही मलमास भी शुरू हो जाएगा।

हालांकि, मलमास तो मकर संक्रांति को समाप्त हो जाएगा, लेकिन शुक्र होने के कारण शुभ कार्यों पर रोक बरकरार रहेगी। इसके बाद तीन फरवरी को शुक्र उदय होंगे और उनका बालत्व खत्म होने पर सात फरवरी से लग्न प्रारंभ हो जाएंगे। 14 मार्च को फिर मलमास लग जाएगा।

देहरादून के डा. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि सूर्य ग्रह 15 दिसंबर को मंगल की राशि वृश्चिक से बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही धनुर्मास (मलमास) प्रारंभ होगा। तब तक सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

शुभ कार्य करने की है मनाही

उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म ग्रंथों में इस पूरे महीने मलमास में किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही है। जब गुरु की राशि में सूर्य आते हैं तब मलमास का योग बनता है तथा एक वर्ष में दो मलमास होते हैं, जिसमें पहला धनुर्मास और दूसरा मीन मास आता है। सूर्य के गुरु की राशि में प्रवेश करने से विवाह संस्कार आदि कार्य निषेध माने जाते हैं। विवाह और शुभ कार्यों से जुड़ा यह नियम मुख्य रूप से उत्तर भारत में लागू होता है जबकि दक्षिण भारत में इस नियम का प्रभाव शून्य रहता है।

हम आपको वर्ष 2018 के मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह में विवाह के शुभ मुहूर्त, तारीख, नक्षत्र, तिथि व् समय के बारे में बता रहे है। परन्तु सभी के जन्मराशी, कुंडली, सूर्योदय, सूर्यास्त और स्थान अलग-अलग होती है तो सभी के लिए एक ही तारीख उचित नहीं। ऐसे में ज्योतिष सलाह लेना ही ठीक रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here